कुश्ती खेल के नियम मेजरमेंट (Kusti measurement 2026), स्किल इतिहास पदक

किश्ती खेल का इतिहास

कुश्ती का खेल विश्व में लोकप्रिय और प्राचीन खेल माना जाता है भारत में कुश्ती का इतिहास भी बहुत पुराना है वेद, रामायण तथा महाभारत जैसे पवित्र ग्रंथों में भी कुश्ती का उल्लेख किया गया है चीन जापान में और अमेरिका के इतिहास में भी कुश्ती के का उल्लेख पाया गया है इसका उल्लेख यूनानी तथा प्राचीन ओलंपिक काल में भी है कुश्ती को युनान में पैलेस्ट्री में खेला जाता था कुश्ती दो प्रकार की होती है ग्रीको रोमन वा फ्रीस्टाइल। गांवों कस्बों में कुश्ती लड़ने के अलग-अलग तरीके होते हैं या हाथ से लड़ी जाती है हाथों के द्वारा अलग-अलग दांवपेच में से एक पहलवान दूसरे पहलवान को चित करने का प्रयत्न करता है इससे यह पता चलता है इससे यह पता चलता है कि कुश्ती का प्रचलन सदियों पुराना है।
सन 1896 ई. में मॉडर्न ओलंपिक में कुश्तियों की प्रतियोगिताएं कराई गई। तभी से यह प्रत्येक ओलंपिक में खेले जाते हैं 

आज के समय में कुश्ती दो प्रकार से कराया जाता है।
  1. फ्री स्टाइल।  
  2. ग्रीको रोमन स्टाइल।

फ्री स्टाइल कुश्ती को सर्वप्रथम सन् 1904 सेंट लुइस ओलंपिक में शामिल किया गया था तथा ग्रीको रोमन कुश्ती को सन 1896 एथेंस ओलंपिक में शामिल किया गया तथा सन् 2004 एथेंस ओलंपिक में महिलाओं ने पहली बार प्रतिभाग किया।

कुश्ती खेल की महत्वपूर्ण जानकारी


विश्व कुश्ती संघ की स्थापना federation international day Lotes association (FILA) 1912 को किया गया। इस association ko international federation of Associated Wrestling भी कहा जाता है अब इसको United World कहा जाता है। इसके वर्तमान अध्यक्ष Nenad Lalovicv हैं। और इसका मुख्यालय Corsier-Sur-Verey(Switzerland)  Asian Associated Wrestling Committee (AAWC) President - Prof. Chang kev Kim ( Korea) Head Quarter- Seol (Korea) में है।
भारतीय कुश्ती संघ की स्थापना Wrestling Federation of india के नाम से जाना जाता है और वर्तमान अध्यक्ष Mr. Brij Bhushan Sharan Singh हैं। इसका मुख्यालय नई दिल्ली में है ओलंपिक खेलों में शामिल किया गया फ्री स्टाइल (पुरुष कुश्ती) 1904 सेंट लुइस में हुआ। भारतीय महिला कुश्ती ओलंपिक खेल 2004 एथेंस में शामिल किया गया था। 

कुश्ती खेल का माप (Kusti measurement)

Kusti measurement


  1. मैट क्षेत्र की लंबाई x चौड़ाई 12x12 मीटर की होती है।
  2. मैट पर वृत्त का व्यास 9 मीटर गलाकर होता है।
  3. मैट की मोटाई 10 सेमी. होती है।
  4. सुरक्षात्मक क्षेत्र की चौड़ाई 1.5 मीटर होती है।
  5. मैट का सेफ्टी एरिया 2 मीटर होती है।
  6. प्लेटफार्म की अधिकतम ऊंचाई 1.10 मीटर होती है।
  7. मैट पर रंगो के निशान लाल और नीला होता है।
  8. खेल की अवधि 2 राउंड प्रत्येक 3 मिनट का रेस्ट 30 सेकंड का होता है।
  9.  कुश्ती में अधिकारी की संख्या मैट चेयरमैन 1, रैफरी 1, और जज 1 होता है।

कुश्ती खेल की अवधि 

3-3 मिनट के दो राउंड प्रत्येक राउंड के पश्चात 30 सेकंड का ब्रेक होता है अगर कोई खिलाड़ी प्रतिद्वंदी को चित (fail) कर देता है तो बाउट वह खत्म हो जाती है और चित करने वाला खिलाड़ी जीत जाता है अगर किसी खिलाड़ी के अंकों का अंतर प्रतिद्वंदी खिलाड़ी के अंक से ग्रीको रोमन में 8 तथा फ्री स्टाइल में 10 तक हो तो बाऊट वहीं खत्म हो जाती है और वह खिलाड़ी विजयी होता है।


कुश्ती खेल का पोशाक 

ग्रामीण स्तर पर कुश्ती का पोशाक लाल जांघिया और लंगोट पहन कर खेला जाता है। और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कुश्ती खेल का पोशाक टाइट हाफ चड्डा और टी शर्ट पहना कर खिलाया जाता है।

कुश्ती के खेल में राजीव गांधी पुरस्कार प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों के नाम।

सुशील कुमार कुश्ती खेल में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करके 2009 राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार प्राप्त किया। योगेश्वर दत्त ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करके 2012 में राजीव गांधी खेल पुरस्कार को प्राप्त किया। और साक्षी मलिक ने  कुश्ती के खेल में नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए 2016 में राजीव गांधी खेल पुरस्कार के हकदार बने।

कुश्ती खेल में द्रोणाचार्य पुरस्कार प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों के नाम।


  • भालचंद्र भास्कर भागवत को भारत का प्रथम कुश्ती खेल कोच के लिए 1985 में द्रोणाचार्य पुरस्कार राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किया गया। भारत में एक वर्ष में एक बार में केवल पांच लोगो को ही द्रोणाचार्य पुरस्कार से नवाजा जा सकता है।
  • गुरु हनुमान - 1987
  • सुखचैन सिंह चीमा - 2003
  • महासिंह राव - 2005
  • जगमिंदर सिंह - 2007
  • सतपाल - 2009
  • कैप्टन चंद्ररूप - 2010
  • यशवीर सिंह - 2012
  • राज सिंह - 2013 
  • महावीर सिंह फोगाट - 2015 
  • रोशन लाल - 2017

कुश्ती खेल की नवीनतम जानकारी (Latest Information About Wrestling)

क्रमांक विषय जानकारी
1 खेल का नाम कुश्ती (Wrestling)
2 खेल का प्रकार व्यक्तिगत (Individual Sport)
3 मुख्य प्रकार फ्रीस्टाइल कुश्ती, ग्रीको-रोमन कुश्ती
4 खेल का मैदान गोल मैट (Wrestling Mat)
5 मैट का व्यास लगभग 9 मीटर
6 एक मुकाबले की अवधि 6 मिनट (3-3 मिनट के दो राउंड)
7 खिलाड़ियों की संख्या एक मुकाबले में 2 खिलाड़ी
8 मुख्य उद्देश्य प्रतिद्वंदी को पीठ के बल गिराना या अधिक अंक प्राप्त करना
9 अंक प्राप्त करने के तरीके टेकडाउन, थ्रो, कंट्रोल, रिवर्सल
10 अंतरराष्ट्रीय संगठन United World Wrestling (UWW)
11 महत्वपूर्ण प्रतियोगिताएँ ओलंपिक खेल, विश्व कुश्ती चैंपियनशिप, एशियाई खेल
12 भारत के प्रसिद्ध पहलवान सुशील कुमार, बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक
13 खेल के लाभ शारीरिक शक्ति, सहनशक्ति और आत्मविश्वास में वृद्धि

कुश्ती खेल भारत में प्राचीन काल से लोकप्रिय रहा है। आज भी ग्रामीण क्षेत्रों में अखाड़ों में पहलवान पारंपरिक शैली में अभ्यास करते हैं, जबकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आधुनिक नियमों के अनुसार प्रतियोगिताएँ आयोजित की जाती हैं।





दो पहलवानों के बीच का द्वंद युद्ध कुछ इस प्रकार इस वीडियो में दिखाया गया है वीडियो देखकर कुश्ती सीख सकते हो

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने