प्रशिक्षण भार का अर्थ, परिभाषा और प्रकार | Training Load Meaning in Hindi (2026) Physical Education Notes

प्रशिक्षण भार का अर्थ, परिभाषा, प्रकार और सिद्धांत | Training Load Meaning, Definition, Types (2026 Guide)

प्रशिक्षण भार का अर्थ, training load meaning in hindi, training load types, sports training load, physical education notes, training load 2026

प्रशिक्षण भार का अर्थ और प्रकार Training Load Meaning and Types

प्रशिक्षण भार का अर्थ (Meaning of training Load)

खेल प्रशिक्षण (Sport Training) में प्रशिक्षण भार का केंद्रीय कल्पना के रूप में कार्य करता है तथा खेल प्रदर्शन को उत्तम बनाने में मदद करता है खेल प्रदर्शन को विकसित करने के लिए प्रशिक्षण भार को बढ़ाना पड़ता है प्रशिक्षण भर में स्थिरता का मतलब है खिलाड़ी के प्रदर्शन में स्थिरता होना।
प्रशिक्षण भार मनोवैज्ञानिक तथा शरीर क्रियाविज्ञान के अंग है, तथा इसके साथ ही प्रदर्शन को विकसित करने के लिए प्रशिक्षण भार की हलचलो को बनाए रखना पड़ता है। प्रशिक्षण भार (Ttraining Load)को निम्नलिखित भागों में विभाजित किया जा सकता है।

(1) बाह्य भार (External load)

खिलाड़ी के द्वारा किया गया कार्य बाह्य भार कहलाता है। बाह्य भार में एक धावक द्वारा कुल दूरी की दौड़ को पूरा करना है बाह्य भार में क्रिया की कुल अवधि को भी गिना जाता है।

(2) आंतरिक भार (Internal load)

खिलाड़ी के बाह्य भार के मनोवैज्ञानिक तथा शरीर क्रिया विज्ञान के प्रतिक्रिया का अंश आंतरिक भार कहलाता है। आंतरिक भाग को नाड़ी की गति से मापा जाता है थकान के अलग-अलग विभिन्न घटकों से भी आंतरिक भार को मापा जाता है आंतरिक तथा आभार आपस में एक दूसरे पर निर्भर करते हैं बार-बार आंतरिक भारत का ही एक कारण है।

भार प्रशिक्षण की परिभाषा (Definition of training load)

भार प्रशिक्षण एक शारीरिक शिक्षा प्रक्रिया है जिसमें व्यायाम, वजन उठाना, योग, अस्थायी और स्थायी संवेदनशीलता के अभ्यास और अन्य तार्किक गतिविधियों का आदान-प्रदान किया जाता है। इस प्रकार की प्रशिक्षण प्रमुखतः शारीरिक तंदुरुस्ती, शक्ति, स्थायित्व, लचीलापन, समय-व्यवस्था, ऊर्जा उत्पादन, सुसंगत मांसपेशियों का विकास और मनोवैज्ञानिक लाभ को प्रोत्साहित करने के लिए किया जाता है।
भार प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य शारीरिक स्थायित्व का विकास, मांसपेशियों की मजबूती, वजन नियंत्रण, आरामदायक और स्वस्थ जीवनशैली को स्थापित करना और मानसिक तनाव कम करना है। इसे एक योग्य प्रशिक्षक के निर्देशन में सम्पन्न किया जाता है, जो व्यायाम तकनीकों, सुरक्षा मार्गदर्शन और सही तरीकों का ज्ञान रखता है।
भार प्रशिक्षण के अंतर्गत अलग-अलग उपक्रम शामिल हो सकते हैं जैसे कि बारबेल एक्सरसाइज, दंड व्यायाम, वजन उठाना, योगाभ्यास, खुदरा संयम, गतिशीलता प्रशिक्षण, कार्डियोवास्कुलर व्यायाम आदि। इन उपक्रमों का सही रूप से अभ्यास करने से शारीरिक क्षमता, स्थायित्व, मांसपेशियों की मजबूती, शरीर की आक्रमण रोकने की क्षमता और शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार होता है।
यद्यपि भार प्रशिक्षण खिलाड़ियों, खेलों और शारीरिक संगठनों के लिए मुख्य रूप से प्रयोग होता है, लेकिन यह आमतौर पर लोगों के लिए भी फायदेमंद हो सकता है जो स्वस्थ जीवनशैली बनाना, शारीरिक रूप से तंदुरुस्त रहना और मानसिक तनाव को कम करना चाहते हैं।

"खिलाड़ियों में अच्छा प्रदर्शन को विकसित करने के लिए प्रशिक्षण भार (Training load) मनोवैज्ञानिक तथा शारीरिक क्रिया विज्ञान की मांग की पूर्ति करता है।"

भार प्रशिक्षण के प्रकार (Types of training load)

प्रशिक्षण भार को निम्नलिखित तीन भागों में विभाजित किया गया है जो इस प्रकार (1) सामान्य भार Normal load, (2) शिखर भार Crest load, (3) अधिक भार Over load है ।

(1) सामान्य भार (Normal load)

शारीरिक क्रियाओं को करते समय मांसपेशियों को ऑक्सीजन की आवश्यकता होती है यदि शरीर को कोई किया करते समय ऑक्सीजन पूर्ण मात्रा में बिना किसी रूकावट के उपलब्ध होती है और मांसपेशियों की आवश्यकता पूरी होती रहती है तो इसको साधारण भार का नाम लिया जाता है।

(2) शिखर भार (Crest load)

जब किसी क्रिया में शरीर द्वारा की गई कसरत के परिणाम स्वरुप ऑक्सीजन का प्रयोग उसकी प्राप्ति के अनुसार पूरा - पूरा हो और अपने अन्य अंगों से ऑक्सीजन किसी भी प्रकार उधार न ली जाए तो यह शिखर भार कहलाता है।

(3) अधिक भार (Over load)

अधिक भार से अभिप्राय है कि जब शरीर में ऑक्सीजन की आवश्यकता बढ़ जाती है और प्राप्त होने वाली ऑक्सीजन की मात्रा कम होती है ऐसी अवस्था में शरीर दूसरे अंगों से ऑक्सीजन उधार ले लेता है।

Training Load Comparison Table

प्रकार विशेषता शारीरिक प्रभाव
सामान्य भार ऑक्सीजन पर्याप्त थकान कम, प्रशिक्षण नियमित
शिखर भार अधिक मेहनत पसीना, सांस तेज
अधिक भार ऑक्सीजन की कमी अत्यधिक थकान

2026 में Training Load की नई जानकारी

  • 2026 में स्पोर्ट्स साइंस में Wearable Fitness Devices से Training Load मापा जा रहा है।
  • Heart Rate Monitor और GPS Tracker से खिलाड़ी के Internal Load का विश्लेषण किया जाता है।
  • AI आधारित Training Programs खिलाड़ियों के लिए Personalized Load तैयार कर रहे हैं।
  • Overtraining से बचने के लिए Recovery Monitoring महत्वपूर्ण हो गई है।

FAQ (अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न)

1. प्रशिक्षण भार क्या है?

खिलाड़ी द्वारा किए गए प्रशिक्षण की मात्रा और तीव्रता को प्रशिक्षण भार कहा जाता है।

2. Training Load कितने प्रकार का होता है?

मुख्यतः तीन प्रकार — सामान्य भार, शिखर भार और अधिक भार।

3. Training Load क्यों महत्वपूर्ण है?

यह खिलाड़ी के प्रदर्शन, सहनशक्ति और शक्ति को विकसित करने में मदद करता है।

4. Overload Training क्या है?

जब शरीर पर सामान्य से अधिक प्रशिक्षण भार डाला जाता है तो उसे Overload Training कहते हैं।

निष्कर्ष (Conclusion)

प्रशिक्षण भार खेल प्रशिक्षण का एक अत्यंत महत्वपूर्ण तत्व है। यह खिलाड़ी के शारीरिक और मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। सही तरीके से प्रशिक्षण भार का उपयोग करने से खिलाड़ी की क्षमता, शक्ति, सहनशक्ति और प्रदर्शन में उल्लेखनीय सुधार किया जा सकता है।

1 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें
और नया पुराने