द्वि पंक्ति संरचना क्या है | Double Line Formation in Physical Education (2026 Guide)
Line formation की श्रंखला में यह दूसरी पोस्ट है पिछली पोस्ट में आप सभी ने single line formation एक पंक्ति संरचना बनाना पढ़ा था उसी श्रृंखला में आगे जोड़ते हुए यह दूसरी पोस्ट द्वि पंक्ति संरचना कैसे बनाई जाती है। शारीरिक शिक्षा में इसकी क्या सहभागिता है इसके विषय में संपूर्ण जानकारी इस पोस्ट के माध्यम से जानेंगे।
प्रिय छात्रों, तो आइए सीखते हैं कि द्वि पंक्ति संरचना कैसे बनाई जाती है इसका physical education ( शारीरिक शिक्षा) में खेल मैदान पर क्या भूमिका होती है। इस पोस्ट में हिंदी और इंग्लिश में एक के बाद एक कमांड के साथ सरलता पूर्वक बताया गया है। इस पोस्ट में जो भी कमांड दिए गए हैं वह कमांड अध्यापक द्वारा छात्रों को दिया गया है।
तो चलिए जान लेते हैं कि शारीरिक शिक्षा में खेल के मैदान पर द्वि पंक्ति संरचना की आवश्यकता क्यों पड़ती है कई बार खेल के मैदान में दो टीमों के बीच में खेल स्पर्धा कराने की आवश्यकता पड़ती है। या दो पंक्ति बनाने की आ सकता पड़ती है उस दौरान अध्यापक द्वि पंक्ति संरचना की आवश्यकता से दो लाइनों का निर्माण कर लेता है । उन्हें टीमों के बीच में खेल स्पर्धा करवाता है। एक दूसरे उदाहरण से समझने का प्रयास करेंगे मान लीजिए खेल मैदान में दो खेल का आयोजन हो रहा है और अध्यापक को दोनों खेल आयोजनों में एक-एक टीम भेजनी है तो अध्यापक उन्हीं बच्चों में से दो लाइनों का निर्माण करके दोनों खेल आयोजन में भेज सकता है।
Double Line Formation Diagram
Double line Formation क्या है
आइए सबसे पहले हम जानते हैं की Double line Formation क्या है Double line Formation का हिंदी रूपांतरण,दो पंक्ति संरचना तैयार करना जैसा कि हमें नाम से ही पता चल रहा है की दो पंक्तियां तैयार करना,आइए आज हम इस पोस्ट के माध्यम से Double line Formation बनाना सीखेंगे ।
द्वि पंक्ति संरचना (Double line Formation) कैसे तैयार करें
1. Teacher मैदान पर पहुंचते ही सभी Students को कमांड देगा और बोलेगा Make a single line according to height (मेक ए सिंगल लाइन अकॉर्डिंग टू हाइट) इसके बाद सभी बच्चे सूर्य के विपरीत दिशा में खड़े हो जाएंगे । जैसा कि हम पहले भी पढ़ चुके हैं सिंगल लाइन बनाना।
2. इसके बाद Teacher के द्वारा एक दूसरा कमांड बोला जाएगा । From the left side are right side in twos numbers up( फ्रोम द लेफ्ट साइड या फ्रॉम द राइट साइड इन दूस नंबर्स अप ) Command देने के बाद सभी छात्र 1,2,1,2,1,2 नंबर बोलते हुए अंतिम छात्र तक जाएगा।
3. इसके बाद Teacher अगला Command बोलेगा number one stay where you are (नंबर 1 स्टे व्हेयर यू आर ) मतलब आप जहां जैसे भी स्थिति में हो वैसे खड़े रहोगे।
4. उसके बाद Teacher एक नया Command देगा Number 2 one step open order forward March (नंबर 2 वन स्टेप ओपन ऑर्डर फॉरड मार्च) हिन्दी में अर्थ नंबर दो वाले छात्र Line को खोलते हुए एक कदम आगे की ओर बढ़ेंगे।
5. इसके बाद हम देखते हैं कि हमें दो लाइन प्राप्त हो गई हैं नंबर 1 वाले छात्रों की लाइन और नंबर दो वालों के छात्र लाइन।
6. इसके बाद इन दोनों लाइनों को फाइल अप करा लेना है। फाइल अप का मतलब होता है की नंबर दो वाली लाइन के छात्रों के पीछे नंबर 1 वाले छात्र बिल्कुल पीछे खड़े हो जान।
7. इसके बाद लाइन को पुनः एक लाइन बनाने के लिए Teacher द्वारा एक नया Command दिया जाता है। Number 2 one step closen order backward March (नंबर 2 वन स्टेप क्लोज ऑर्डर बैकवर्ड मार्च) इतना कमांड देने के बाद नंबर दो वाले सभी छात्र एक कदम पीछे की ओर चल कर के एक नंबर वाले छात्र के लाइन में लग जाएंगे।
द्वि पंक्ति संरचना का उपयोग (Uses)
| उपयोग | विवरण |
|---|---|
| टीम विभाजन | दो टीम बनाने में उपयोगी |
| खेल आयोजन | मैदान में प्रतियोगिता व्यवस्थित करने हेतु |
| ड्रिल अभ्यास | प्रशिक्षण को व्यवस्थित बनाता है |
द्वि पंक्ति संरचना तैयार करने में सावधानी
1.Teacher की खड़े होने की स्थित सही होनी चाहिए ।
2.सबसे पहले सभी छात्रों को एक ही लाइन में खड़े करना है।
3.बच्चों के बीच में उचित दूरी होनी चाहिए।
4.कमांड स्पष्ट और ऊंची आवाज में दें।
5.कमांड क्रमबद्ध होनी चाहिए।
द्वि पंक्ति संरचना के फायदे
- खेल आयोजन आसान होता है
- टीम बनाना सरल होता है
- अनुशासन विकसित होता है
- समय की बचत होती है
FAQ
1. द्वि पंक्ति संरचना क्या है?
दो लाइनों में छात्रों को व्यवस्थित करना द्वि पंक्ति संरचना कहलाता है।
2. Double line formation क्यों जरूरी है?
खेल और प्रशिक्षण को व्यवस्थित करने के लिए जरूरी है।
3. इसका उपयोग कहां होता है?
स्कूल, खेल मैदान और प्रशिक्षण में।
निष्कर्ष
द्वि पंक्ति संरचना शारीरिक शिक्षा का एक महत्वपूर्ण भाग है। यह छात्रों को अनुशासित बनाती है और खेल गतिविधियों को व्यवस्थित रूप से संचालित करने में सहायता करती है।