त्रि पंक्ति संरचना क्या है | Triple Line Formation in Physical Education (2026 Guide)
त्रि पंक्ति संरचना क्या है (What is Triple Line Formation)
जैसा कि नाम से ही स्पष्ट होता है त्रि पंक्ति संरचना, तीन लाइन क्रमबद्ध सीधी होना। खेल के मैदान पर कई बार 3 पंक्तियों की आवश्यकता पड़ती है। अध्यापक अपने सुगमता के लिए त्रि पंक्ति संरचना का निर्माण कर लेता है। अध्यापक द्वारा कोई भी एक्टिविटी कराई जाए तो इन लाइनों की आवश्यकता पड़ती है। इन लाइनों के द्वारा छात्रों को skill समझने में आसानी होती है।
त्रि पंक्ति संरचना को उदाहरण द्वारा समझने का प्रयास करते हैं। मान लीजिए कबड्डी कोट के चारों ओर में एक ओर अध्यापक खड़ा है और तीनों ओर खिलाड़ियों की पंक्ति खड़ी है। इस तरह की स्थिति में अध्यापक द्वारा सिखाए गए कौशल को त्रि पंक्तियों में खड़े हुए छात्रों को समझने में आसानी होती है। दूसरे उदाहरण के साथ समझने का प्रयास करते हैं, फ्लैग मार्च करते समय कई पंक्तियों की आवश्यकता पड़ती है। उन आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए पंक्ति संरचना की आवश्यकता पड़ती है।
त्रि पंक्ति संरचना कैसे बनाएं
Teacher को Ground Activities कराते समय कई lines बनाने की आवश्यकता पड़ती है। आइए आज हम इस पोस्ट के माध्यम से त्रि पंक्ति संरचना बनाने के बारे में सीखेंगे।
सूर्य की विपरीत दिशा खेल मैदान में खड़े होना क्या है
आइए सबसे पहले हम जान लेते हैं कि सूर्य के विपरीत दिशा का क्या मतलब है। सूर्य के विपरीत दिशा का मतलब यह है कि छात्र का चेहरा सूर्य की तरफ नहीं होता है बल्कि उसकी पीठ सूर्य की तरफ होती है, जिससे सूरज की किरणें छात्र के चेहरे पर ना पड़े।
अध्यापक के खड़े होने की स्थिति
सर्वप्रथम अध्यापक खेल मैदान में खड़ा होकर के छात्रों को कमांड देता है (Make a single line according to height)। एक सीधी रेखा बनाएं जो आरोही या अवरोही क्रम में हो। कहने का तात्पर्य यह है कि दाहिने या बाएं साइड से कम लंबाई का छात्र और उसके बाद उससे लंबा छात्र ऐसे ही लाइन में लगेंगे। छात्र एक लाइन में कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा हो जाएगा। ध्यान रखने वाली बात यह है कि लाइन सूर्य के विपरीत दिशा में बनाई जाए।
इसके बाद टीचर द्वारा दूसरा नया कमांड दिया जाता है (From the right side/left side in threes numbers up)। दाहिने या बाएं तरफ से छात्र 1,2,3 1,2,3 संख्या गिनना आरंभ कर देते हैं। छात्र सावधान की स्थिति में अपने पंजों पर खड़े होकर अपनी संख्या बोलते हैं।
इसके बाद अध्यापक द्वारा तीसरा नया Command दिया जाता है (Number one stay where you are)। जिन छात्रों की संख्या एक है, वे अपने स्थान पर खड़े रहेंगे।
इसके बाद अध्यापक द्वारा चौथा नया Command दिया जाता है (Number 2 one step open order forward March)। कमांड देने पर दो नंबर वाले छात्र आगे की ओर एक कदम बढ़ेंगे।
उसके बाद अध्यापक द्वारा पाँचवाँ Command दिया जाता है (Number 3 one step backward March)। कमांड देने पर तीन नंबर वाले छात्र एक कदम पीछे जाएंगे।
अध्यापक द्वारा पाँच कमांड देने के बाद हम देखते हैं कि Three line प्राप्त हो जाती हैं। नंबर 1 वाले छात्र अपने स्थान पर, नंबर 2 वाले आगे और नंबर 3 वाले पीछे खड़े होते हैं।
त्रि पंक्ति संरचना का उपयोग
| उपयोग | विवरण |
|---|---|
| टीम विभाजन | तीन समूह बनाने में सहायक |
| प्रशिक्षण | Skill सीखने में आसानी |
| खेल आयोजन | मैदान में व्यवस्था बनाए रखना |
त्रि पंक्ति संरचना का सारांश
त्रि पंक्ति संरचना अध्यापक का कौशल है। अध्यापक इस कौशल के प्रयोग से खेल मैदान की संरचना को सुंदर व व्यवस्थित करता है। सभी छात्र इस स्थिति में अध्यापक को आसानी से देख सकते हैं और अपनी समस्या पूछ सकते हैं।
FAQ
1. त्रि पंक्ति संरचना क्या है?
तीन लाइनों में छात्रों को खड़ा करना त्रि पंक्ति संरचना कहलाता है।
2. Triple line formation क्यों जरूरी है?
यह प्रशिक्षण और खेल गतिविधियों को व्यवस्थित बनाता है।
3. इसका उपयोग कहां होता है?
स्कूल, खेल मैदान और परेड में।
निष्कर्ष
आज हमने इस पोस्ट के माध्यम से सरल और आसान भाषा में तीन लाइन बनाना सिखाया है। अगर आपको समझ में ना आया हो तो कमेंट करके पूछ सकते हैं।