चक्का फेंक (डिस्कस थ्रो) Discus throw कैसे फेकते हैं BPED,TGT,PGT फिजिकल एजुकेशन नोट्स

0

चक्का फेंक (डिस्कस थ्रो) Discus  throw 

  1.  चक्का गोलाकार क्षेत्र से फेंका जाता है।
  2.  चक्का गोलाकार क्षेत्र का व्यास 2.5 मी. है।
  3. गोलाकार क्षेत्र लाइनों की मोटाई 5 सेमी. तथा वृत्त  के दोनों तरफ 75 सेमी. रेखाएं  बड़ी रहती हैं।
  4. गोलाकार के क्षेत्र के मध्य से चक्का फेंकने का 34.92 अंश होता है।
  5. जिसमें फेंकने का सेक्टर 34.9 2 अंश के कोण पर आगे 2 लाइनों से 20 तक चिन्हित किया जाता है।
  6. इस स्पर्धा से 12 या 12 से कम प्रतियोगी होने पर 6-6 ट्रायल मिलते हैं।
  7.  फिर बेस्ट टीन ट्रायल के परिणाम के आधार पर शीर्ष 12 खिलाड़ियों को 3-3 ट्रायल और मिलते हैं।
  8. वृत्ताकार गोले के अंदर रिम का प्रयोग किया जाता है।
  9. जिसकी मोटाई 6 मिमी. होती है।
फेंक (डिस्कस थ्रो) Discus  throw

डिस्क का विशिष्ट वर्णन निम्न है।

चक्का फेंक में पुरुष के लिए फेंके जाने वाला चक्का का भार 2 किलोग्राम का होता है तथा चक्का फेंक महिला के लिए 1 किलोग्राम का होता है।

चक्का फेंक में पुरुष के लिए फेंके जाने वाले चक्के का व्यास 219 मिमी. से 221 मिमी. का होता है। तथा चक्का फेंक में महिलाओं के लिए फेंके जाने वाले चक्के का व्यास 180 मिमी. से 182 मिमी. तक का होता है।



चक्का फेंक में पुरुष के लिए फेंके जाने वाले चक्के के मध्य में लगे धातु प्लेट का व्यास 50 मिमी. से 57 मिमी. तक का होता है। तथा चक्का फेंक में महिला के लिए फेंके जाने वाले चक्के के मध्य में लगे धातु प्लेट का व्यास 50 मिमी. से 57 मिमी. का होता है।

चक्का के मध्य छोर यानी कि धातु रिम के पास की मोटाई पुरूष व महिला दोनो के लिए 12 मिमी होता है।

चक्का फेंक (डिस्कस थ्रो) Discus  throw की माप

फेंक (डिस्कस थ्रो) Discus  throw


ऊपर प्रदर्शित दोनों फोटो में चक्का फेंक का माप सही व स्पष्ट दिखाया गया है । फोटो में हर लाइन का डाइमेंशन स्पष्ट तरीके से वा लाइन का नाम बताया गयाा है। प्रथम फोटो में डायमेंशन के साथ-साथ भार व्यास महिला पुरुष आदि के बारे में दिखाया गया है नंबर दो की फोटो में केवल मेजरमेंट ही दिखाया गया है।



चक्का फेंक के समय सावधानियां


चक्का फेंकने से पहले खिलाड़ी को संपूर्ण शरीर का सूक्ष्म व्यायाम कर लेना चाहिए संपूर्ण व्यायाम करने के बाद ही चक्का फेंकने के मैदान में प्रवेश करें । संपूर्ण सूक्ष्म व्यायाम करने से शरीर में Blood circulation के द्वारा शरीर को एक्टिव कर देता है। जिससे चक्का फेंकने में मदद मिलती है।

चक्का फेंकने के गोले के क्षेत्र में प्रवेश करने के पश्चात चक्का फेंक के सभी नियमों को दृढ़ता से पालन करें।

चक्का फेंकते समय हाथ के कोण का सही एंगल होना चाहिए जिससे कि चक्का अधिक दूर से दूर जा गिरे। 

चक्का फेंक के समय जिस स्किल का प्रयोग कर रहे हैं उस स्किल का प्रयोग सही ढंग से करें।

गोलाकार क्षेत्र से हाथ से चक्का फेंक छूटने के बाद शरीर को साध के रखें कहीं पर लाइन के बाहर न निकल जाए।

चक्का फेंकते समय सही दिशा में हाथ को रखे जिससे की उसी दिशा में चक्का जा सके।

FAQ

Q-1. डिस्कस का भार पुरुष वर्ग के लिए कितना होता है।
ANS -2 kg.
Q-2. डिस्कस का भार महिला वर्ग के लिए कितना होता है।
Ans- 1 kg
Q- 3. डिस्कस के सेक्टर का कोण कितना होता है।
Ans - 34.92° 
Q- 4. डिस्कस थ्रो के सर्किल का व्यास कितना होता है।
Ans - 2.50 mt
Q- 5. डिस्कस थ्रो में रिटर्निंग लाइन की लम्बाई होती है।
Ans- 75 cm.
Q- 6. डिस्कस थ्रो में Rim की मोटाई कितनी होती है।
Ans -6mm
Q- 7. डिस्कस थ्रो केज में कितनी भुजाएँ होती है ।
Ans- 6
Q- 8. डिस्कस का केज किस आकार का होता है ।
Ans - U सेफ 
Q- 9. डिस्कस के सेक्टर के रिमा को मोटाई कितनी होती है।
Ans -6mm. 
Q- 10. डिस्कस के सेक्टर में रिम कितना ऊपर निकला रहता है।
Ans - 6mm.
Q- 11. डिस्कस का पुरुषो के लिए व्यास कितना होता है।
Ans-219-221 mm.
Q- 12. डिस्कस का महिलाओं के लिए व्यास कितना होता है ।
Ans-180-182mm.
Q- 13. डिस्कस की बीचो-बीच में पुरुषो के लिए कितनी मोटाई होती है ।
Ans- 44-46mm 
Q-14. डिस्कस की बीचो-बीच में महिलाओं के लिए कितनी मोटाई होती है।
Ans -37-39mm 
Q- 15. डिस्कस थ्रो में केज के सामने का खुला हुआ भाग कितना होता है।
Ans - 6mt.








Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!