लड़कियों की उच्च शिक्षा के लिए योजनाएं | Ladkiyon Ki Uchch Shiksha Ke Liye Yojanaen.

0

Ladakiyon Kee Uchch Shiksha Ke Liye Yojanaen | लड़कियों की उच्च शिक्षा के लिए योजनाएं | लड़कियों के लिए सरकारी योजना 2022 ।

भारत सरकार ने लड़कियों के लिये बहुत सारी योजनाओं को लागू किया है शिक्षा से लेकर लड़कियों की शादी तक सरकार ने बहुत सारी योजनाओं को लागू किया है हमारे देश में एक ऐसा समय था जब घर में लड़की जन्म लेती थी तब लड़की को बोझ समझा जाता था परंतु आज के समय में यह रूढ़िवादिता धीमे-धमे समाप्त होती जा रही है आज के समय में लड़कियां लड़कों से किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है सरकार इन्हीं सब मुद्दों को संज्ञान में लेते हुए जन्म के समय शिक्षा के समय और शादी के समय परिवार पर बुझ ना बने इसलिए योजनाओं के द्वारा बालिकाओं का प्रोत्साहन राशि प्रदान करती रहती है आज हम इस लेख से जानेंगे लड़कियों की उच्च शिक्षा के लिए योजनाएं के बारे में। 

{tocify} $title={Table of Contents}

सरकारी योजना लड़कियों के लिए  2022-23



राज्य सरकार व केंद्र सरकार द्वारा लड़कियों की शिक्षा व शादी के लिए बहुत सारी योजनाओं को चलाया जा रहा है। इसी के तहत लड़कियों को आर्थिक रूप से तथा आत्मनिर्भर बनाने के लिए चलाया जा रहा है। इन महत्वपूर्ण योजनाओं के द्वारा लड़कियों की शादी व शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण कार्यों को आसान बनाना है।


देश में ऐसे बहुत से गरीब परिवार हैं जो अपने लड़कियों की शादी ऋण लेकर करते हैं ऐसे में सरकार उनकी समस्याओं का समाधान करते हुए सरकार जन्म से लेकर शादी तक का उनका खर्चा उठती करती है एक ऐसी ही योजना है जिसका नाम शादी अनुदान योजना है। 

लड़कियों की उच्च शिक्षा के लिए योजनाओं की सूची।

क्र. स.योजना नाम
1बालिका समृद्धि योजना
2सुकन्या समृद्धि योजना
3मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना
4सीबीएसई छात्रवृत्ति योजना
5मुख्यमंत्री लाडली लक्ष्मी योजना
6मुख्यमंत्री राजश्री योजना
7नंदा देवी कन्या धन योजना
8माझी कन्या भाग्यश्री योजना

लड़कियों की उच्च शिक्षा के लिए योजनाएं ।

लड़कियों की उच्च शिक्षा के लिए योजनाएं

सुकन्या समृद्धि योजना

भारतीय केंद्र सरकार ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ प्लान के अंतर्गत सुकन्या समृद्धि योजना को सुरु किया है इस योजना का लाभ छोटी बचत के रूप में लागू की गई है। वार्षिक तथा मासिक राशि को नजदीकी पोस्ट ऑफिस में लड़की के नाम का खाता खुलवा कर जमा कराया जायेगा जमा किए गए पैसे पर सरकार की योजना के तहत अच्छा ब्याज उपलब्ध कराया जाएगा। इसके बाद जब लड़की की शादी या शिक्षा के लिए पैसे की आवश्यकता होगी उस समय यह पैसा काम आएगा। बचत खाता के रूप में लड़की के नाम पर पोस्ट ऑफिस में खाता खुलवा कर न्यूनतम ₹250 मासिक जमा किया जा सकता है। अधिकतम एक लाख पचास हजार की राशि जमा कर सकते है।


छात्रवृत्ति योजना सीबीएसई



इस योजना के तहत सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन के तहत जो भी बालिका प्रथम स्थान प्राप्त करती है उसको छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। छात्रवृत्ति योजना में अगर कोई लड़की 60 अंक से अधिक लाती है तो उसको मासिक तौर पर ₹500 प्रदान किए जाएंगे यह राशि उनके डायरेक्ट खाता में जमा होगा। इस योजना का लाभ उन लड़कियों को मिलेगा जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं इस योजना का मुख्य उद्देश्य लड़कियों को आगे की पढ़ाई के लिए प्रोत्साहन देना है यह एक बहुत अच्छी पहल है। (लड़कियों की उच्च शिक्षा के लिए योजनाएं) लेख में अभी तक आप ने जाना छात्रवृत्ति योजना के बारे में। - जाने कुछ अन्य योजना के बारे में।

बालिका समृद्धि योजना

बालिका समृद्धि योजना के तहत भी बालिकाओं की मदद की जाएगी । 1997 से अनवरत देश की बालिकाओं के लिए चलाई जा रही योजना का लाभ अभी भी प्राप्त हो रही है। यह योजना केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही है । इस योजना का लक्ष्य एवं उद्देश्य लड़कियों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करना है।

इस योजना के तहत लड़की के जन्म होने के पश्चात लड़की के नाम पर ₹500 उनकी माता को प्रदान किए जाते हैं लड़की जब विद्यालय में दाखिला लेती है तो उसमें भी योजना का लाभ मिलता है। इस योजना का महत्वपूर्ण उद्देश्य लड़की के जन्म और शिक्षा के प्रति समाज को जागृत करना है बालिका समृद्धि योजना के अंतर्गत प्रदान की जाने वाली राशि कुछ इस प्रकार है।
आवेदन कैसे करें - इस योजना का लाभ फार्म भर कर प्राप्त करते है। यह फार्म आंगनबाड़ी और सरकारी अस्पताल में उपलब्ध है  फार्म में सही जानकारी भरकर बेटी का जन्म प्रमाण पत्र माता पिता का पहचान पत्र आदि जरूरी प्रमाण पत्र लगा कर जमा करना होगा।

  1. बालिका स्कूल में दाखिला लेने पर प्रदान की जाने वाली राशि ₹300 है।
  2. कक्षा चार में प्रवेश करते ही बालिका को ₹500 सहयोग राशि प्रदान की जाती है।
  3. कक्षा 5 में प्रवेश करते ही बालिका को ₹600 की राशि प्रदान की जाती है।
  4. कक्षा 6 और 7 में दाखिला लेने पर ₹700 प्रदान की जाती है
  5. आठ में प्रवेश करते ही बालिका को ₹800 प्रदान की जाती है।
  6. बालिका जैसे ही 9 और 10 में प्रवेश करती है तो उसे ₹1000 की राशि प्रदान की जाती है।
इस प्रकार बालिका समृद्धि योजना बालिकाओं को दिया जायेगा।

मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना 

यह योजना बिहार सरकार द्वारा क्रियान्वित किया जा रहा है। इस योजना के तहत बिहार के हर लड़की लाभान्वित होती है लाभान्वित होने की राशि दो हजार रूपये है। बिहार में जन्मी बच्ची या लड़की इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकती है।
लड़की को लाभ जन्म के समय रुपए के रूप में दिया जाता है जन्म के बाद जन्मप्रमण पत्र को सम्बन्धित विभाग को जमा करने से पर आगे का पैसे के रूप में पूर्ण लाभ प्राप्त होगा। 

मुख्यमंत्री राज श्री योजना 

मुख्यमंत्री राज श्री योजना

यह योजना राजस्थान सरकार द्वारा चलाई जाने वाली योजना है इस योजना में राजस्थान में जन्मी कन्या को लाभान्वित करती है इस योजना के तहत जन्म से लेकर शिक्षा तक का खर्चा सरकार उठती है। यह लाभ आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को प्रदान की जाती है।
इस योजना का लाभ जन्म के बाद लड़की की माता को दिया जाता है योजना का लाभ ₹25000 के रूप में प्रदान किया जाता है राशि चेक में प्रदान की जाती है या तो ऑनलाइन खाते में पैसे को ट्रांसफर किया जाता है। इसके बाद विद्यालय में दाखिला के समय ₹4000 प्रदान किया जाता हैं।
इस प्रकार कक्षा पांच में पहुंचने पर ₹6000 की राशि तथा कक्षा 11 में पहुंचने पर 11000 की राशि दी जाती है जिससे उस बच्ची की शिक्षा बाधित न हो।



माजी कन्या भाग्यश्री योजना

यह योजना महाराष्ट्र सरकार की योजना है इस योजना में जन्म से लेकर 5 वर्ष तक प्रत्येक साल पांच हजार रुपए दिए जाएंगे।इस योजना के तहत बालिका कक्षा पांच में प्रवेष करते ही उसे पच्चीस हजार रूपए राशि प्रदान की जाती है। जब बालिका कक्षा 12 में पहुंचती है तो उसे तीस हजार रुपए रूपए की राशि प्रदान की जाती है। लड़की बालिक होने के पश्चात उसे एक लाख की धन राशि प्रदान की जाती है। उस राशि का प्रयोग लड़की की शादी या उच्च शिक्षा के लिए ही प्रयोग में ला सकते है।




निष्कर्ष: आशा करते हैं कि इस लेख से आप को कुछ नई जानकारी प्राप्त हुई होगी। लड़कियों की उच्च शिक्षा के लिए योजनाएं लेख से आप ने भारत सरकार केंद्र तथा राज्य की बालिकाओं के लिए विभिन्न प्रकार की चलाई जा रही योजना के बारे में जाना। 




Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!