शक्ति ताकत का अर्थ, प्रकार, गति और लचीलापन | Physical Education Complete Guide
शारीरिक शिक्षा (Physical Education) में शक्ति, गति और लचीलापन खिलाड़ी के प्रदर्शन को निर्धारित करने वाले मुख्य घटक माने जाते हैं। किसी भी खेल में सफलता प्राप्त करने के लिए इन तीनों योग्यताओं का विकास अत्यंत आवश्यक होता है। इस लेख में शक्ति (Strength), गति (Speed) तथा लचीलापन (Flexibility) के अर्थ, प्रकार, विशेषताएँ, आधार तथा विकास की पद्धतियों को विस्तार से समझाया गया है।
शक्ति ताकत का अर्थ(Meaning of Strength)
खिलाड़ी कि वह योग्यता है जिसके द्वारा खिलाड़ी खेल प्रतिस्पर्धा में सभी बाधाओं को पार करता है। दूसरे शब्दों में कहा जाए तो शक्ति वह योगिता है जिसमें खिलाड़ी के विरोध में कार्य करता है खेल की प्रक्रियाओं में कुछ हद तक विरोध अथवा बाधाओं के विरुद्ध कार्य करना पड़ता है। खिलाड़ी के प्रदर्शन स्तर को बढ़ाने के लिए शक्ति महत्वपूर्ण योगदान प्रदान करती है। जितना ज्यादा विरोध अथवा बाधाएं होंगी खिलाड़ी उतना ही मजबूत होगा।
शारिरिक शिक्षा में शक्ति के प्रकार(Types of Strength)
शारीरिक शिक्षा में शक्ति को तीन भागों में विभाजित किया गया है । शक्ति के नाम अधिकतम शक्ति/ maximum strength, विस्फोटक ताकत/ explosive strength ,सहनशीलता ताकत/ strength endurance हैं।
| शक्ति का प्रकार | अंग्रेजी नाम | मुख्य उपयोग |
|---|---|---|
| अधिकतम शक्ति | Maximum Strength | भारी वजन उठाने वाले खेल |
| विस्फोटक ताकत | Explosive Strength | दौड़, कूद, फेंकने वाले खेल |
| सहनशीलता ताकत | Strength Endurance | लंबे समय तक कार्य करने वाले खेल |
अधिकतम शक्ति (Maximum Strength)
इसमें अधिकतम संभावना खिलाड़ी की ऐच्छिक मांसपेशियों के सिकुड़ने की है जब वह किसी क्रिया को कर रहा हो क्रिया को करते समय मांसपेशियां उसके विरोध में सिकुड़ती हैं अधिकतम ताकत शक्ति युक्त या स्थिर ताकत हो जाती है अधिकतम स्थिर ताकत वह उच्चतम स्वभाव तनाव है जिसने खिलाड़ी एक ऐच्छिक उड़न को विकसित कर सकता है अधिकतम ताकत उन खेलों में महत्वपूर्ण है जिसमें उच्च स्तरीय रुकावट को दूर करना पड़ता है।
विस्फोटक ताकत (Explosive Strength)
यह खिलाड़ी की वह योग्यता है जिसमें खिलाड़ी उच्च गति से रुकावट में सफलता प्राप्त करता है विस्फोटक ताकत हमेशा स्थिर होती है तथा लगभग प्रत्येक खिलाड़ी की महत्वपूर्ण आवश्यकता होती है विस्फोटक ताकत गति एवं ताकत का सहसंबंध है तथा मिश्रित योग्यता भी है। अलग-अलग क्रियाओं में यह दोनों ही ताकते अलग-अलग तरह से कार्य करती हैं। हमें भी विभिन्न प्रकार की ताकतों से उलझना पड़ता है।
सहनशीलता ताकत (Strength Endurance)
जिसमें लंबे समय तक या थकान के समय योग्यता के अनुसार बाधाओं को पार कर सकें विस्फोटक ताकत की तरह ही यह भी ताकत तथा सहनशीलता का मिश्रण है। लगभग सभी खेलों में विस्फोटक ताकत तथा सहनशीलता ताकत दोनों ही महत्वपूर्ण योग्यताएं हैं।
शारीरिक शिक्षा में गति (Speed) का क्या अभिप्राय है
Physical education में गति गामक क्रियाओं की वह योग्यता है जो कि दिए गए समय में या कम- से -कम समय में अपनी क्रियाओं को करने के लिए संभव हो सके। गति की योग्यता में उच्चतम विशेष हलचलें होती हैं।
गति की विशेषताएं (Characteristics of Speed)
- गति प्रशिक्षण के लिए अच्छा उत्तेजित व्यायाम चाहिए।
- गति की योग्यता के लिए प्रशिक्षण के समय सावधानी की आवश्यकता होना चाहिए।
- गति योग्यता के प्रशिक्षण के समय एकाग्रता की आवश्यकता होती है।
- गति का प्रशिक्षण सप्ताह में दो से चार बार होनी चाहिए।
- गति की योग्यता को विकसित करने के लिए खिलाड़ी तरोताजा स्वभाव में होना चाहिए।
- गति प्रशिक्षण हमेशा अधिकतम तीव्रता से नहीं देना चाहिए।
- गति की योग्यताएं कुछ विशिष्ट योग्यताएं हैं।
लचीलापन का अर्थ Meaning of Flexibility
लचीलापन वह योग्यता है जो गति को करने के लिए पर्याप्त विस्तार में सहायक होता है। लचीलापन (Flexibility) मांस पेशियों (muscle) के संकुचन (contraction) एवं विस्तार (scope) पर निर्भर करता है।
लचीलापन की विशेषताएं
निम्नलिखित तरीके से लचीलापन विशेषता को समझा जा सकता हैं। उच्चतम स्तर पर क्रियाओं को करने के लिए लचीलापन महत्वपूर्ण है। लचीलापन से खेल में चोटों से बचाव होता है। समन्वय उनकी क्रियाओं में हलचल को करने के लिए सहायक होता है।
लचीलापन का आधार
- शारीरिक बनावट / Anatomical Structure
- मांसपेशियों तथा अस्थि बंधक तंतुओं की लंबाई
- मांसपेशियों की ताकत
- समन्वय
- मांसपेशियों का तापमान
- थकान
- लिंग एवं आयु
- भावनाएं
लचीलापन को विकसित करने की पद्धतियां
Ballistic Method
इस प्रकार की पद्धति में तालबद्ध तरीके से क्रियाओं को किया जाता है घुमाओ की क्रिया करने से जोड़ों में खिंचाव आता है।
Slow Stretching Method
धीमी गति से जोड़ों के विस्तार से मांसपेशियां भी धीमी गति से विस्तार करते हैं।
Stretch and Hold Method
जोड़ों का धीमी गति से विस्तार करना तथा अधिकतम सीमा तक खींचना उस स्थिति में कुछ देर तक रुकना तथा धीरे-धीरे पूर्व स्थिति में लाना।
2026 में खेल विज्ञान के अनुसार नई जानकारी
- Strength training और neuromuscular coordination को साथ में ट्रेन करना बेहतर परिणाम देता है।
- Dynamic stretching को खेल प्रशिक्षण में अधिक प्रभावी माना गया है।
- Recovery training और mobility exercise को आधुनिक खेल विज्ञान में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
🔗 Related Posts
- खेल प्रबंधन क्या है?
- पेशीय गति विज्ञान (Kinesiology)
- खेल मनोविज्ञान नोट्स
- शक्ति ताकत का अर्थ, प्रकार, गति और लचीलापन | Physical Education Notes 2026
FAQ (अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न)
1. शक्ति क्या है?
शक्ति वह योग्यता है जिससे खिलाड़ी बाधाओं या विरोध के विरुद्ध कार्य कर सकता है।
2. शक्ति के कितने प्रकार होते हैं?
तीन प्रकार – अधिकतम शक्ति, विस्फोटक शक्ति और सहनशीलता शक्ति।
3. लचीलापन क्यों जरूरी है?
लचीलापन खेल प्रदर्शन सुधारता है और चोटों से बचाव करता है।
4. गति कैसे बढ़ाई जा सकती है?
स्प्रिंट प्रशिक्षण, रिएक्शन ड्रिल और नियमित अभ्यास से गति विकसित की जा सकती है।
निष्कर्ष
शारीरिक शिक्षा में शक्ति, गति और लचीलापन तीनों ही खिलाड़ी के प्रदर्शन को निर्धारित करने वाले महत्वपूर्ण घटक हैं। इनका संतुलित विकास किसी भी खिलाड़ी को उच्च स्तर तक पहुंचाने में सहायक होता है।

pdf file kase download kare
जवाब देंहटाएंKya error a raha hai
हटाएंVery nice notes but next notes few deeply define please
जवाब देंहटाएंThanks ....ok
हटाएंSir mped 4th sem k bhi notes bhej dewe...
जवाब देंहटाएंOk
हटाएंUnit3
जवाब देंहटाएं