Cricket Ground Measurement Rules in Hindi 2026: पिच और मैदान का सही माप

Cricket Ground Measurement Rules in Hindi: पिच और मैदान के नए नियम 2026

नमस्ते दोस्तों, मैं राम जी, एक शारीरिक शिक्षा शिक्षक (B.P.Ed)। आज के इस विशेष लेख में हम Cricket Measurement की उन बारीकियों को समझेंगे जो हर खिलाड़ी, कोच और शारीरिक शिक्षा के छात्र को पता होनी चाहिए। 2026 के आधुनिक क्रिकेट और ICC के नवीनतम मानकों के आधार पर यहाँ पूरी जानकारी दी गई है।

Cricket Ground Measurement Rules in Hindi: पिच और मैदान के नए नियम 2026

क्रिकेट पिच का मानक माप (Cricket Pitch Dimensions)

क्रिकेट का हृदय उसकी पिच होती है। ICC के नियमानुसार पिच का माप इस प्रकार है:

  • कुल लंबाई: 22 गज (20.12 मीटर) - एक स्टंप से दूसरे स्टंप तक।
  • कुल चौड़ाई: 10 फीट (3.05 मीटर)।
  • पिच की सतह: पिच पूरी तरह समतल होनी चाहिए जिसमें घास या मिट्टी का संतुलन खेल के प्रारूप (Test, ODI, T20) पर निर्भर करता है।

ग्राउंड बाउंड्री और सर्कल के नियम 2026

2026 में बाउंड्री के नियमों में खिलाड़ी की सुरक्षा और बड़े स्कोर को ध्यान में रखते हुए मानक तय किए गए हैं:

विशेषता (Feature)माप (Measurement)
पुरुष क्रिकेट बाउंड्री65 गज से 90 गज (59.4 - 82.2 मीटर)
महिला क्रिकेट बाउंड्री55 गज से 70 गज (50.3 - 64 मीटर)
30-Yard Circle (Inner)27.4 मीटर (पिच के केंद्र से)
स्टंप्स की ऊंचाई28 इंच (71.1 सेमी)

क्रीज मार्किंग (Crease Marking)

गेंदबाज और बल्लेबाज दोनों के लिए क्रीज का सही माप खेल के 'नो बॉल' और 'स्टंपिंग' नियमों को तय करता है:

  • Popping Crease: यह पिच के दोनों सिरों पर स्टंप्स से 4 फीट (1.22 मीटर) आगे होती है।
  • Bowling Crease: यह 8 फीट 8 इंच (2.64 मीटर) लंबी होती है।

Cricket Pitch and Ground Measurement Diagram

क्रिकेट के आधारभूत नियम (Cricket Rules)

क्रिकेट के खेल को संचालित करने के लिए कुल 42 नियम होते हैं। खेल की मुख्य संरचना निम्नलिखित है:

​1. विकेट (The Wicket)

​क्रिकेट में 'विकेट' शब्द का अर्थ व्यापक है। एक पूर्ण विकेट पिच, स्टंप्स, गिल्लियाँ (Bails) और क्रीज को मिलाकर बनती है।

​2. पिच का माप (Pitch Dimensions)

  • ​लम्बाई: 22 गज (20.12 मीटर)
  • ​चौड़ाई: 10 फुट (3.05 मीटर)

​3. स्टंप्स और गिल्लियाँ (Stumps & Bails)

  • ​स्टंप की लम्बाई: 28 इंच (71.1 सेमी)
  • ​गिल्लियों की लम्बाई: 11.1 सेमी
  • ​गिल्लियों की मोटाई: 1.3 सेमी
  • विशेष: स्टंप एक-दूसरे के सामने 22 गज के अंतर पर गाड़े जाते हैं। हर विकेट सेट की कुल चौड़ाई 9 इंच (22.85 सेमी) होती है, जिसमें तीन स्टंप और उनके ऊपर दो गिल्लियाँ होती हैं।

क्रीज की मार्किंग (Crease Markings)

  • बॉलिंग क्रीज (Bowling Crease): इसकी लम्बाई 8 फुट 8 इंच (2.64 मीटर) होती है।
  • पॉपिंग क्रीज (Popping Crease): इसकी कुल लम्बाई 30 गज होती है। यह बॉलिंग क्रीज से 4 फीट आगे होती है और दोनों तरफ 15-15 गज बाहर की तरफ निकली रहती है।
  • रिटर्निंग क्रीज (Returning Crease): इसकी लम्बाई 8 फुट होती है। यह पॉपिंग क्रीज के लम्बवत् (Perpendicular) होती है और इनकी आपस में दूरी 8 फुट 8 इंच रहती है।

क्रिकेट मैदान का स्वरूप (Outfield & Measurement)

  • दिशा: क्रिकेट का बाहरी मैदान (Outfield) प्रायः उत्तर-दक्षिण दिशा में व्यवस्थित होता है।
  • माप: मैदान का कोई निश्चित माप निर्धारित नहीं है, परंतु एक आदर्श मैदान का अर्द्धव्यास (Radius) विकेटों से 75 गज (68.58 मीटर) होता है। मध्य में 30 गज (27.4 मीटर) का घेरा (Circle) होता है।

1. गेंद (Ball) का विवरण

उपकरणविवरण (भार / माप)
गेंद (Ball)भार 5.50 से 5.75 औंस (155.9 gm - 163 gm)

2. बल्ले (Bat) का माप

विशेषतामाप
बैट (Bat) लम्बाई38 इंच (96.5 cm)
चौड़ाई (ब्लेड)4.25 इंच (10.8 cm)

3. बल्ले की मोटाई (Thickness)

हिस्सामोटाई
बीच वाला उठा हुआ हिस्सामोटाई 2.64 इंच (6.7 सेमी0)
किनारों की मोटाई (Edges)1.56 इंच या 4 सेमी

4. बैट हैण्डिल का नियम

विवरणनिर्धारित सीमा
क्रिकेट के बैट का हैण्डिलपूर्ण लम्बाई का 52 प्रतिशत से अधिक नहीं होना चाहिए।

5. बनावट और सामग्री

आइटमसामग्री (Material)
बैट की लकड़ीबैट इंगलिश विलो की लकड़ी का बना होता है।

खेल की संरचना और खिलाड़ी

fielding positions in a game of cricket
  • ओवर (Over): एक ओवर में 6 गेंदें होती हैं।
  • ​इनिंग (Inning): मैच के प्रकार अनुसार एक या दो इनिंग होती हैं।
  • ​रन (Run): दौड़कर एक, दो, तीन या बाउंड्री द्वारा चार और छह रन बनाए जाते हैं।
  • ​खिलाड़ी (Players): प्रत्येक टीम में 11 खेलने वाले और 5 अतिरिक्त (Substitute) खिलाड़ी होते हैं।
  • ​निर्णायक (Officials): 1 मैच रैफरी, 2 मैदानी अम्पायर और 1 स्कोरर। टेस्ट मैचों में DRS (Decision Review System) के समय ICC द्वारा तीसरा अम्पायर नियुक्त किया जाता है। इसके अलावा होम बोर्ड चौथा अम्पायर भी रख सकता है।

क्षेत्ररक्षण (Fielding) और सुपर सब नियम

  • ​नए नियमों के अनुसार, पहले 10 ओवरों के पावरप्ले में 2 खिलाड़ी (या नियमों के अनुसार बदलाव) बाहर रहते हैं। पहले सुपर सब (Super Sub) नियम चलता था जिसे ICC ने सफल न होने के कारण बंद कर दिया।
  • ​प्रथम सुपर सब खिलाड़ी: विक्रम सोलंकी (इंग्लैंड)।
  • ​भारतीय संदर्भ में: गौतम गंभीर।
  • ​तीसरे अम्पायर द्वारा आउट पहले खिलाड़ी: सचिन तेंदुलकर।

आधारभूत कौशल (Basic Skills)

  1. बैटिंग: ग्रिप, स्टाँस, फॉरवर्ड/बैकवर्ड डिफेंस, कवर ड्राइव, ऑन ड्राइव, पुल, कट, हुक, ग्लान्स, स्वीप।
  2. बॉलिंग: फास्ट बॉलिंग (ग्रिप, रनअप, डिलीवरी)। प्रकार: ऑफ ब्रेक, लेग ब्रेक, गुगली, टॉप स्पिन, इन स्विंग, आउट स्विंग, यॉर्कर।
  3. अन्य: रनिंग बिटवीन द विकेट, फील्डिंग (कैच, रोकना, फेंकना) और विकेट कीपिंग।

विशेष शब्दावली और तकनीक

  • गुगली: दाएं हाथ के लेग स्पिनर द्वारा ऑफ स्पिन गेंद डालना।
  • चाइना मेन: बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज द्वारा ऑफ स्पिन कराना।
  • आर्मर: बाएं हाथ के गेंदबाज या लेग स्पिनर द्वारा सीधी तेज गेंद डालना।

क्रिकेट के महान व्यक्तित्व और पुरस्कार

  • पूर्व दिग्गज: सुनील गावस्कर, सर डॉन ब्रेडमैन, कपिल देव, लाला अमरनाथ, विजय हजारे, वीनू मांकड़, इमरान खान, विवियन रिचर्ड्स आदि।
  • आधुनिक सितारे: सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली, राहुल द्रविड़, ब्रायन लारा, हरभजन सिंह, मुथैया मुरलीधरन आदि।
  • कपिल देव विशेष: इन्हें 2013 में सी.के. नायडू लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार दिया गया। वे 'इण्डियन क्रिकेटर ऑफ द सेंचुरी' (2002) और 'हॉल ऑफ फेम' (2010) में शामिल हैं।

​20-20 क्रिकेट का इतिहास

  • प्रथम मैच: 13 जून 2003 (सरे लायंस बनाम वारविकशायर)।
  • प्रथम अंतर्राष्ट्रीय: 17 फरवरी 2005 (ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड)।
  • प्रथम विश्व कप: 2007 (दक्षिण अफ्रीका)। भारत ने पाकिस्तान को 5 रन से हराकर खिताब जीता।
  • सर्वाधिक रन: प्रथम विश्व कप में श्रीलंका (260 रन)।
  • न्यूनतम रन: केन्या (73 रन)।

​रोचक तथ्य (Cricket Facts)

  • भारत का पहला वनडे: 1974 (लॉर्ड्स, इंग्लैंड के विरुद्ध)।
  • प्रथम टेस्ट अम्पायर: डी.के. नायक और जे.आर. पटेल।
  • मूल नाम: क्रिकेट का प्राचीन नाम 'क्लब बॉल' था।
  • बाइबल: 'विजड़न' (Wisden) पत्रिका को क्रिकेट की बाइबल कहा जाता है।
  • प्रथम शतक: जान मिशनल (1769 में 107 रन)।
  • 6 गेंदों का ओवर: वर्ष 1900 से प्रारंभ हुआ।
  • आत्मकथा: कपिल देव की आत्मकथा का नाम 'स्ट्रेट फ्रॉम द हार्ट' (लेख में 'द वर्ल्ड ऑफ कपिल देव' संदर्भानुसार) है।

IPL 2026 शेड्यूल और वेन्यू अपडेट

​ क्रिकेट खेल की बात हो रही है तो भारत सबसे लोक प्रिय खेल IPL 2026 का आगाज 28 मार्च 2026 से हो रहा है, जिसमें पहला मुकाबला RCB और SRH के बीच बेंगलुरु में खेला जाएगा। इस सीजन का फाइनल 31 मई को होगा और कुल 10 टीमें 69 मैचों में अपनी ताकत दिखाएंगी ये भी जानकारी जनना जरूरी है।

      खेल शिक्षक की राय: तकनीकी बारीकियों का महत्व

      "एक फिजिकल एजुकेशन टीचर के रूप में मेरा मानना है कि क्रिकेट केवल बल्ले और गेंद का खेल नहीं, बल्कि सटीक गणित का खेल है। पिच पर 1 इंच की गलती भी मैच का परिणाम बदल सकती है। छात्रों को सलाह है कि वे माप के लिए हमेशा मानक फीते (Measuring Tape) का ही प्रयोग करें।" - राम जी (Hindi Trainer) 

      अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

      1. क्या T20 और टेस्ट मैच की पिच का माप अलग होता है?
      नहीं, पिच की लंबाई और चौड़ाई हमेशा 22 गज और 10 फीट ही रहती है, केवल उसकी घास की कटाई और तैयारी का तरीका बदलता है।

      2. 2026 में बाउंड्री की न्यूनतम दूरी क्या है?
      ICC के नए गाइडलाइंस के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए न्यूनतम बाउंड्री 65 गज (पुरुष) होनी चाहिए।

      3. क्रिकेट बैट की अधिकतम चौड़ाई कितनी हो सकती है?
      एक मानक क्रिकेट बैट की चौड़ाई 4.25 इंच (10.8 सेमी) से अधिक नहीं हो सकती।

      🔗 Related Posts

      निष्कर्ष (Conclusion)

      सही cricket measurement की जानकारी न केवल आपको एक बेहतर खिलाड़ी बनाती है, बल्कि कोचिंग और शारीरिक शिक्षा की परीक्षाओं में भी अंक दिलाने में मदद करती है। उम्मीद है कि यह लेख आपके लिए उपयोगी रहा होगा।

      इसे अपने साथी खिलाड़ियों और छात्रों के साथ शेयर करना न भूलें!

      एक टिप्पणी भेजें (0)
      और नया पुराने