हैंडबॉल (Handball) का परिचय
हैंडबॉल का इतिहास (History of Handball)
शुरुआत कब हुई
प्राचीन काल में इस खेल का जिक्र 'होमर' नामक कवि ने अपने काव्य ओडीसी में किया था। रोम के लोग 130 से 230 ईसा पूर्व तक 'हास्पलटन (Haspaltan)' नामक खेल खेलते थे जो लगभग हैण्डबॉल से मिलता-जुलता था। मध्यकालीन यूरोप में इस खेल को कैच बॉल गेम (Catch Ball Game) के नाम से खेला जाता था।
ओलंपिक में कब शामिल हुआ।
1928 के एमस्टर्डम (होलैण्ड) ओलम्पिक में इस खेल को प्रदर्शन खेल के रूप में शामिल किया गया जिसमें 11 देशों ने भाग लिया था । 1928 में ही इंटरनेशनल एमेच्योर हैण्डबॉल फेडरेशन (International Ameature Handball Federation) की स्थापना की गयी और इस खेल को पहली बार 1936, बर्लिन (जर्मनी) ओलम्पिक में अधिकारिक रूप से शामिल किया गया। 1982 नयी दिल्ली एशियाई खेलों में पहली बार अधिकारिक तौर पर इस खेल को शामिल किया गया। भारत में पहली राष्ट्रीय स्कूली हैण्डबॉल प्रतियोगिता 1981 में आयोजित की गयी ।
आधुनिक हैंडबॉल खेल की शुरुआत 19वीं सदी के अंत में जर्मनी और डेनमार्क में हुई। इस खेल के विकास में Karl Schelenz का महत्वपूर्ण योगदान रहा, इसलिए इन्हें आधुनिक हैंडबॉल का जनक माना जाता है।
1928 में इंटरनेशनल एमेच्योर हैंडबॉल फेडरेशन की स्थापना हुई और 1936 के बर्लिन ओलंपिक में पहली बार हैंडबॉल को शामिल किया गया। 1946 में इंटरनेशनल हैंडबॉल फेडरेशन (IHF) की स्थापना हुई।
हैंडबॉल मैदान का माप (Handball Court Measurement)
- खेल का मैदान (Play-Field) हैण्डबॉल का मैदान आयताकार होता है।
- मैदान की लम्बाई 40 मीटर (4000 सेमी.)।
- मैदान की चौड़ाई 20 मीटर (2000 सेमी.)।
- अंदरूनी गोल रेखा की गोलपोस्ट से दूरी 6 मीटर (600 सेमी.)।
- बाहरी रेखा की गोल पोस्ट की दूरी 9 मीटर (900 सेमी.)।
- 6 मीटर गोल क्षेत्र रेखा से साइड लाइन की दूरी 2.45 मीटर (245 सेमी.)।
- गोल पोस्ट की आपस में दूरी 3 मीटर (300 सेमी.)।
- गोल पोस्ट की ऊँचाई - 2 मीटर (200 सेमी.)।
- गोल पोस्ट का नेट चौड़ाई का ऊपरी सिरा 0.8 मीटर (80 सेमी.)।
- गोल पोस्ट का नेट चौड़ाई का निचला सिरा 1 मीटर (100 सेमी.)।
- 7 मीटर रेखा की गोल पोस्ट से दूरी एवं लम्बाई 7 मीटर (700 सेमी.) एवं 1 मीटर (100 सेमी.)।
- गोल कीपर रीस्टनिंग रेखा की गोल पोस्ट से दूरी एवं लम्बाई 4 मीटर (400 सेमी.) एवं 15 सेमी.।
गेंद (Ball) का माप
- हैण्डबॉल की परिधी एवं भार (पुरुषों के लिए) परिधी 58-60 सेमी. एवं भार 425-475 ग्राम।
- गेंद हैण्डबॉल का भार (महिलाओं के लिए): परिधी 54 56 सेमी. एवं भार 325-375 ग्राम (Circumference 54-56cm and 325-375g (IHF Size 2) for Women, Female Youth (over age 14), and Male Youth (age 12 to 16)) प्रत्येक गेम के लिये कम से कम 2 गेंद होनी चाहिए।
हैंडबॉल में खिलाड़ियों की संख्या (Players in Handball
| विषय | विवरण |
|---|---|
| खिलाड़ियों की संख्या | 14 (7 मैदान में + 7 अतिरिक्त) |
| मैदान का आकार | 40 मीटर × 20 मीटर |
| मैच अवधि | 30-30 मिनट के दो हाफ |
| गोलकीपर | प्रत्येक टीम में 1 |
खेल अवधि (Duration of Match)
- 16 वर्ष से ऊपर के खिलाड़ियों की टीम के लिये हैण्डबॉल मैच का समयः 30 मिनट का पहला हॉफ 10 मिनट का मध्यांतर 30 मिनट का दूसरा हॉफ
- 12 से 16 वर्ष के खिलाड़ियों की टीम के लिये हैण्डबॉल मैच का समयः 25 मिनट का पहला हॉफ 10 मिनट का मध्यांतर 25 मिनट का दूसरा हॉफ
- 08 से 12 वर्ष के खिलाड़ियों की टीम के लिये हैण्डबॉल मैच का समयः 20 मिनट का पहला हॉफ 10 मिनट का मध्यंतर 20 मिनट का दूसरा हॉफ
Note: The IHF, continental and national federations have the right to apply deviating regulations in their areas of responsibility regarding the half-time break. The maximum half-time break is 15 minutes.
टाईम आऊट (Time Out)
प्रत्येक टीम प्रत्येक हाफ में एक टाईम आऊट 1 मिनट का ले सकती हैं। (Each team has the right to receive one 1-minute team timeout in each half of the regular playing time, but not in overtime)
मैच टाई (Tie of Match)
अगर मैच टाई हो जाता है तो 5 मिनट के अन्तराल पर ओवर टाईम खेला जाता है जो 5 मिनट का पहला हॉफ मिनट का मध्यांतर 5 मिनट के दूसरे हॉफ का होता है।
अगर मैच फिर भी टाई हो जाये तो पूनः 5 मिनट के अन्तराल पर दूसरा ओवर टाईम खेला जाता है जिसमें 5 मिनट का पहला हॉफ 1 मिनट का मध्यांतर 5 मिनट का दूसरा हॉफ का होता है।
अगर मैच फिर भी टाई हो जाये तो प्रतियोगिता के नियम के आधार पर निवारण किया जायेगा। अगर नियम टाई ब्रेक के लिये 7 मीटर (700 सेमी.) श्रो का है तो पहले टॉस होता है यह निर्धारण करने के लिये कि कौन सी टीम 7 मीटर (700 सेमी.) थ्रो पहले करेगी या गोल रक्षण करेगी। पहले दोनो टीमें 5-5 खिलाड़ियों के नाम देती हैं।
अगर 5-5 थ्रो के बाद भी टाई रह जाये तो फिर दोनो टीमें पूनः 5-5 खिलाड़ियों के नाम देती हैं इसमें पुराने खिलाड़ी (पूरे या कुछ) भी दुबारे से आ सकते हैं और थ्रो तब तक चलती है जब तक कि टाई ब्रेक न हो जाये।
खिलाड़ी बदलना (Substitute)
हैंडबॉल खेल में खिलाड़ियों को बदलने की कोई निश्चित सीमा नहीं होती, इसे Rolling Substitution कहा जाता है।
निर्णायक (Official)
हैंडबॉल खेल में निर्णायक के रूप में 2-रेफरी, 1-स्कोरर, 1-टाइम कीपर होते हैं।
थ्रो-इन (Throw-in) क्या है? नियम और प्रक्रिया।
थ्रो-इन (Throw-in) - गेंद जब साईड रेखा से पुर्ण रूप से बाहर चली जाती है तो जिस खिलाड़ी के हाँथ छुकर गेंद बाहर जाती है उसके विपरीत टीम के खिलाड़ी को थ्रो इन मिलता है। इसमें थ्रो इन लेने वाला खिलाड़ी अपना एक पैर साईड रेखा पर रख कर गेंद को थ्रो इन करता है दूसरा पैर कहीं भी रख सकता है। थ्रो इन के दौरान विपरीत खिलाड़ी 3 मीटर (300 सेमी.) की दूरी पर रहेगा।
थ्रो-ऑफ (Throw-off) क्या होता है? नियम और तरीका।
थ्रो ऑफ से मैच की शुरूआत (Start of the Match by Throw- Off): टॉस जितने के बाद स्टार्ट लेने वाली टीम थ्रो ऑफ से मैच शरू करती है। गोल होने के बाद या मध्यान्तर के बाद या अतिरिक्त समय के बाद मैच थ्रो ऑफ से शरू होता है। थ्रो ऑफ़ के लिये समय अवधी 3 सैकण्डों की होती है जिसमें सभी खिलाड़ी अपने हॉफ में रहते हैं। थ्रो ऑफ किसी भी दिशा में की जा सकती है। थ्रो ऑफ के दौरान भी विपरीत खिलाड़ी 3 मीटर (300 सेमी.) की दूरी पर रहेंगे।
हैंडबॉल में कार्ड सिस्टम (Cards in Handball) – नियम और प्रकार
कार्ड सिस्टम (Card System) पीला कार्ड चेतावनी हेतु अगर दोबारा गलती करता है तो मैदान से 2 मिनट के लिए बाहर भी किया जाता है 2 मिनट तक टीम 6 से ही खेलेगी।
लाल कार्ड - खिलाड़ी को मैदान से गलती करने पर खेल से बाहर कर दिया जाता है। उसकी जगह उस मैच में दूसरा खिलाड़ी 2 मिनट बाद आ सकता। खिलाड़ी के बाहर आने के पश्चात् टीम 6 खिलाड़ियों से ही खेलेगी।
हैंडबॉल के आधारभूत कौशल (Basic Skills of Handball
1. बॉल पकड़ना
- स्टान्स
- बॉल पकड़ना
2. कैचिंग
- सीने के पास पकड़ना,
- ऊँची बॉल को पकड़ना,
- अगल-बगल की बॉल पकड़ना,
- नीचे की बॉल पकड़ना।
3. पासिंग बॉल को अपने खिलाड़ी के पास फेंकना
- ऑवर आर्म पास,
- अंडर आर्म पास,
- रिस्ट पास,
- पीछे से पास करना,
- बगल से पास करना,
- जम्प पास,
- चैस्ट पास।
4. बाउन्सिंग और ड्रिबलिंग
5. डोजिंग
- बॉडी डोज,
- घूमके डोज देना,
- पासिंग डोज देना,
- सूटिंग डोज देना।
6. बॉल सूटिंग - बॉल को गोल में मारना
- खड़े होकर ओवर आर्म शॉट
- खड़े होकर अण्डर आर्म शॉट,
- दौड़कर अण्डर आर्म शॉट,
- जम्प शॉट,
- ड्राईव शॉट,
- फाल शॉट,
- कबर्ड शॉट,
- रिवर्स शॉट
- दौड़कर ऑवर आर्म शॉट,
7. डिफेन्सिव ब्लॉकिंग
- ऊपर हाथ उठाकर ब्लॉक करना,
- नीचे हाथ करके ब्लॉक करना,
- दो खिलाड़ियों के साथ ब्लॉक करना,
- अकेले खिलाड़ी द्वारा ब्लॉक करना।
8. गोल कीपिंग
- स्टान्स,
- दूरी की बॉल को रोकना,
- एक हाथ से रोकना,
- दूर की तेज व ऊँची बॉल को रोकना,
- स्लाइड मारना
हैंडबॉल के महत्वपूर्ण तथ्य, संगठन।
- इन्टरनेशनल हैण्डबॉल की स्थापना 1946 (IHF)
- IHF (International Handball Federation) का मुख्यालय Basel (Switzerland)
- President - Hasan Moustafa (Egypt)
- Asian Handball Federation (AHF)
- Founded: January 1976
- Headquarters: Safat, Kuwait City, Kuwait
- President: Sheikh Ahmed Al-Fahad Al-Ahmed Al-Sabah (Kuwait)
- 1st Vice-President: Yoshihide Watanabe
- Secretary General: Muhammad Shafiq
- Handball Federation of India (HFI)
- Founded: 1972
- वर्तमान अध्यक्ष - Mr. M.Ramasubramani
- Founder/Father of HFI: Mr. Jagat Singh Lohan from Rohtak (Haryana)
- हैण्डबॉल को ओलम्पिक में शामिल किया गया 1936, बर्लिन जर्मनी, 1972 (दोबारा), म्यूनिख शामिल किया गया।
हैंडबॉल से जुड़े प्रश्न (FAQ)
1. हैंडबॉल में कितने खिलाड़ी होते हैं?
हैंडबॉल में प्रत्येक टीम में कुल 14 खिलाड़ी होते हैं, जिनमें से 7 खिलाड़ी मैदान में खेलते हैं (6 फील्ड प्लेयर + 1 गोलकीपर)।
2. हैंडबॉल का मैदान कितना बड़ा होता है?
हैंडबॉल का मैदान आयताकार होता है जिसकी लंबाई 40 मीटर और चौड़ाई 20 मीटर होती है।
3. हैंडबॉल मैच कितने मिनट का होता है?
हैंडबॉल मैच सामान्यतः 60 मिनट का होता है, जिसमें 30-30 मिनट के दो हाफ होते हैं।
🔗 Related Posts
- Table Tennis Measurement in Hindi
- Cricket Ground Measurement Rules in Hindi
- Swimming Game के बारे में पूरी जानकारी
- Aerobic Exercise क्या है
- कुश्ती खेल के नियम मेजरमेंट Kusti measurement
- Athletics Game History and Rules in Hindi
- Football Ground Measurement
- Discus Throw Rules & Measurement
- Kho-Kho Ground Measurement & Rules
- हॉकी खेल का इतिहास, नियम और मेजरमेंट
- बैडमिंटन कोर्ट का माप, नियम और इतिहास | Badminton Court Measurement & Rules in Hindi
- बास्केटबॉल (Basketball) के पूरी जानकारी

